


जनवरी’2017 और सितम्बर’2018 में मैंने, 2020 में विश्व के आर्थिक मंदी और देश के स्वास्थ्य को लेकर ग्रहों के संकेत की बात कही थी| इसे आप सब मेरे ब्लॉग http://www.lightonastrology,पर पढ़ सकते हैं और मेरे यूट्यूब वीडियो में भी सुन सकते हैं|
आज एक बार फिर अपनी बातों को एक एक कर के संक्षेप में
1 – आर्थिक मंदी कब तक ??
उतार चढ़ाव होता रहेगा | 2023 मार्च से पहले राहत की उम्मीद नहीं|
कारण – देश की आने वाली दशा और बृहष्पति, शनि और बुध का गोचर|
2 – कोरोना महामारी की शुरुआत कब से ?
सितम्बर’2019 से ( चीन से )|
कारण – चीन की दशा और बृहष्पति का केतु के साथ गुप्त ज्योतिषीय सम्बन्ध बनाना|
3 – महामारी का फैलाव कब से ??
दिसंबर’2019 के अंतिम सप्ताह से |
कारण – धनु राशि का सूर्य ग्रहण का हिस्सा बनते वक़्त सात ग्रहों का धनु राशि से सम्बन्ध बनाना |
4 – महामारी का स्वरुप –
30 जून के बाद एक बार फिर उग्र होगा|एक अगस्त से 27 सितम्बर तक अधिक सतर्क रहने की जरूरत है|
कारण – राहु का गोचर और बृहस्पति, केतु का सम्बन्ध |
5 – महामारी से राहत कब तक ??
सितम्बर के बाद से धीरे धीरे राहत मिलने की सम्भावना बननी शुरू हो जाएगी परन्तु पूर्ण राहत मार्च’ 2021से पहले नहीं|
कारण – बृहष्पति और केतु के बीच का सम्बन्ध के बीच बृहष्पति की कमजोर स्थिति |
6 – उपाय
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं
सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें
भय या अवसाद से बचें
7 – संक्रमण निवारक अचूक मन्त्र
हे अच्युत हे अनंत हे गोविन्द !!